राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना-Rajasthan Uttar Matric Scholarship Yojana 2022

योजना का उद्देश्य–

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Yojana आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तुत की गई है । इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति / अनु, जनजाति/ विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछडा वर्ग)/अन्य पिछडा वर्ग/आर्थिक पिछडा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु/मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/ निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय राष्ट्रीय स्तर एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित/अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा । इस योजना के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता उनके परिवार की वार्षिक आय के आधार पर किया जाएगा जो भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन पत्र के साथ अपना आय प्रमाण पत्र भी सलंगन करना होगा वार्षिक आय सीमा की विस्तृत जानकारी नीचे बताई गई है ।

आवश्यक Documents-

उक्तानुसार छात्रवृति योजनाओं में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन पत्र ऑन लाईन करते समय निम्नलिखित वांछित दस्तावेज/सूचनाएं तैयार रखना आवश्यक होगा। सभी दस्तावेज जनाधार/राज ई वोल्ट/डीजी लॉकर से ऑनलाइन ही लिये जाएंगे जैसे- आय का विवरण, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिकाएं आदि। वांछित दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होने पर मूल दस्तावेज को रंगीन स्कैन कर पोर्टल पर यथास्थान अपलोड करना होगा। जैसे – गत अंतिम परीक्षा की अंकतालिका, फीस की मूल रसीद, अन्य पिछडा वर्ग के आवेदक हेतु चिन्हित श्रेणी अनुसार वांछित दस्तावेज आदि।

  1. मूल निवास
  2. जाति प्रमाण पत्र 
  3. गत वर्ष की अंक तालिका
  4. आय प्रमाण पत्र 
  5. फीस की मूल रसीद 
  6. आवेदक की फोटो 
  7. बैंक खाता की कॉपी 

Note : जन आधार आईडी तथा आधार नंबर के अभाव में विद्यार्थी की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की जाएगी ।

How To Apply For राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना- 2022

Rajasthan Uttar Matric Scholarship Yojana 2022 के लिए आवेदन पेपर लेस ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे । जो भी विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह https://sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship/ अथवा एसएसओ पोर्टल पर scholarship SJE App पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं । साथ ही विद्यार्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दूरभाष पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं साथ ही आवेदन से पूर्व अभ्यार्थी एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें

Form Start Date–01 July 2022
Form Last Date–30 November 2022
Official Notification–Click Here
Apply Online–Click Here
PDF DownloadClick Here
Official Website–https://sje.rajasthan.gov.in/

पात्रता हेतु आय सीमा

  1. उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने हेतु अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति ,SBC,अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC),डॉ आंबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBS),डॉक्टर अंबेडकर विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु  ( DNT) वर्ग के अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपए तक होनी चाहिए
  2. साथ ही 5 लाख से कम वार्षिक आय सीमा वाले सभी जाति के परिवारों के राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है 

error: Content is protected !!